Raigarh Elephant News: रात में फिर धान खरीदी केंद्र पहुंचा हाथी, अब तक 20 बोरी का नुकसान, खाने से ज्यादा की बर्बादी

Raigarh Elephant News: रात में फिर धान खरीदी केंद्र पहुंचा हाथी, अब तक 20 बोरी का नुकसान, खाने से ज्यादा की बर्बादी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बंगुरसिया खरीदी केंद्र में हाथी ने 20 से अधिक बोरी धान को नुकसान पहुंचाया है। 22 दिसंबर की रात हाथी ने 5 बोरा धान खाया भी और फैला दिया। इसकी जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल व वनकर्मी मौके पर पहुंचकर निगरानी करने लगे।

सोमवार (22 दिसंबर) की रात तकरीबन साढ़े 8 बजे जंगल से निकलकर एक दंतैल धान खरीदी केन्द्र में पहुंच गया। काफी देर तक एक जगह पर खड़े रहने के बाद धीरे-धीरे वह धान के बोरो तक पहुंचा और एक-एक कर 5 बोरी धान को उसने खाया और फैला दिया।

दूर से निगरानी कर रहे थे वनकर्मी

खरीदी केंद्र में वनकर्मी दूर से निगरानी कर रहे थे। रात में हाथी को जंगल की ओर भगाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह डटे रहा और अगले दिन सुबह तकरीबन साढ़े 3 बजे जंगल जाकर फिर आया और कुछ देर रहने के बाद वापस जंगल की ओर चले गया।

पिछले करीब 5-6 दिनों से हर दिन हाथी यहां पहुंच रहा है और लगातार धान को नुकसान पहुंचा रहा है। बंगुरसिया समेत आसपास के गांव में मुनादी कराई गई है। ताकि जंगल की ओर कोई न जाए।

44 हाथियों की मौजूदगी

वहीं बताया जा रहा है कि बंगुरसिया पूर्व सर्किल में 5 हाथी है और रायगढ़ वन मंडल में 44 हाथियों का दल है। जिसमें शावक भी शामिल है। सबसे अधिक हाथी रायगढ़ रेंज के पड़िगांव में 31 हाथी का दल मौजूद है।

लगातार कर रहे निगरानी

इस संबंध में रायगढ़ रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए इन पर लगातार निगरानी की जा रही है। ताकि किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान न हो। हर रात हाथी धान खरीदी केन्द्र में पहुंच रहा है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Read More : शराब के नशे में भाई को चाकू मारा, पेट की आंतें बाहर आई, घर में चल रहा था शादी समारोह


Related Articles