दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। ये गाड़ियां 26 जनवरी से 14 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी।
जानकारी के मुताबिक रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव के आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेलवे बोर्ड की ओर से अलग-अलग जोन में इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि यात्री सुविधाओं का विस्तार हो सके।
इस काम के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। कुछ ट्रेनों को रद्द की गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में परिवर्तन और देरी की गई है।
रह होने वाली ट्रेनें
| संख्या | एक्सप्रेस | तारीखें | स्थिति |
|---|---|---|---|
| 22647 | कोरबा–कोच्चुवेली एक्सप्रेस | 28, 31 जनवरी 4, 7, 11, 14 फरवरी | 6 फेरे रद्द |
| 22648 | कोच्चुवेली–कोरबा एक्सप्रेस | 26, 29 जनवरी 2, 5, 9, 12 फरवरी | 6 फेरे रद्द |
| 07005 | सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस | 26 जनवरी 2, 9 फरवरी | 3 फेरे रद्द |
| 07006 | रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस | 29 जनवरी 5, 12 फरवरी | 3 फेरे रद्द |
| 03253 | पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस | 26, 28 जनवरी 2, 4, 9, 11 फरवरी | 6 फेरे रद्द |
| 07255 | चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस | 28 जनवरी 4, 11 फरवरी | 3 फेरे रद्द |
| 07256 | चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस | 30 जनवरी 6, 13 फरवरी | 3 फेरे रद्द |
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी
27 जनवरी, 3-10 और 13 फरवरी को यशवंतपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह गाड़ी काचीगुडा–निज़ामाबाद जंक्शन–मुदखेड़ जंक्शन–पिंपलखुटी–नागपुर–दुर्ग–बिलासपुर के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी।
देरी से रवाना होने वाली गाड़ी
11 फरवरी को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी।
Read More : रायगढ़ में धान खरीदी केंद्र पर हाथियों का उपद्रव, रात में 15 बोरी धान कर गए चट

