मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 15 December: नई दिल्ली: सर्दी ने अब अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। कहीं, बादल छाए हैं तो कहीं शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों का पेरशान कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (15 दिसंबर) पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। कई जगहों पर घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम होती दिख रही है।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 16 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयाग राज, बरेली, अमेठी, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है तो वहीं, हरियाणा के पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम में भी कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के अलर्ट वाले शहरों में अमृतसर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, होशियारपुर भी शामिल हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज (15 दिसंबर) खतरनाक प्रदूषण के स्तर के चलते धूप का दर्शन होने की संभावना नहीं है। सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा तो वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। राजधानी में प्रदूषण के चलते भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में तो प्रदूषण का स्तर 500 तक पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरा का सिलसिला जारी है। आज (15 दिसंबर) प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। साथ ही जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात और कानपुर नगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में रातें और सर्द होने के आसार हैं। जबकि दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते रात के समय ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। हालांकि दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से ठंड कम लगेगी। इस सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं है। रविवार को देहरादून में सुबह से धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। कभी तेज तो कभी हल्की धूप के कारण सर्दी का एहसास कम हुआ।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आज (15 दिसंबर) खतरनाक ठंड पड़ने वाली है। पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर, पूर्णिया में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। सुबह के समय ग्रामीण इलाकों में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में कल मौसम साफ रहेगा। राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान आज यानी 15 दिसंबर को 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में काड़के की ठंड पड़ रही थी। काड़के की ठंड से लोगों को अब राहत मिलने की संभवना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी आगामी 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री वृद्धि की संभावना है। साथ ही शीतलहर से भी थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क बना हुआ और कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है।


Related Articles