Gold Rate Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना, देखें महानगरों मेंं 22 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Rate Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना, देखें महानगरों मेंं 22 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Rate Today 22 November: देशभर में सोने और चांदी के दामों में कमजोरी लगातार तीसरे दिन भी जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में प्रेशर और घरेलू मांग में नरमी की वजह से गोल्ड की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट के दामों में भी समान गिरावट दिखी। तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड कुल ₹890 और 22 कैरेट गोल्ड ₹810 टूट गया है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना अब ₹1,24,120 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट की कीमत ₹1,13,790 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। देश के अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में भी समान गिरावट देखने को मिली है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,13,640 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,23,970 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (22 नवंबर 2025)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,24,120 | 22 कैरेट – ₹1,13,790

🔹 मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,23,970 | 22 कैरेट – ₹1,13,640

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,23,970 | 22 कैरेट – ₹1,13,640

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,25,010 | 22 कैरेट – ₹1,14,590

🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,23,970 | 22 कैरेट – ₹1,13,640

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,23,970 | 22 कैरेट – ₹1,13,640

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,24,120 | 22 कैरेट – ₹1,13,790

🔹 पटना: 24 कैरेट – ₹1,24,020 | 22 कैरेट – ₹1,13,690

🔹 जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,24,120 | 22 कैरेट – ₹1,13,790

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,24,020 | 22 कैरेट – ₹1,13,690

🟡 Silver Price In India Today (22 November 2025): चांदी में भी यही रुझान जारी है। दिल्ली में एक किलो चांदी आज ₹100 नीचे आई है। इससे पहले तीन दिनों में कुल ₹7100 की गिरावट दर्ज की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही चांदी अचानक ₹6000 प्रति किलो महंगी हो गई थी। तेज उतार-चढ़ाव के बाद आज चांदी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई-चारों शहरों में ₹1,60,900 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

🟡 भारत में सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में गोल्ड के दाम सीधे-सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल से प्रभावित होते हैं। मूल रूप से सोने की कीमतें लंदन बुलियन मार्केट में तय मानकों के आधार पर बदलती रहती हैं। डॉलर की मजबूती या कमजोरी, कच्चे तेल के दाम, वैश्विक भू-राजनीतिक हालात और अंतरराष्ट्रीय मांग-ये सारे बड़े फैक्टर सोने की कीमतों को ऊपर-नीचे करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसके अलावा, भारत में सोने की कीमतें इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा तय की जाती हैं, जो देशभर के प्रमुख ज्वैलर्स से मिलने वाले रेट के आधार पर औसत मूल्य घोषित करती है। इसमें आयात शुल्क, जीएसटी, परिवहन खर्च और स्थानीय टैक्स भी जुड़ जाते हैं। त्योहारों और शादी के सीजन में मांग बढ़ने पर कीमतों में तेजी आती है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के दौरान घरेलू बाजार पर भी इसका असर दिखता है।


Related Articles