छत्तीसगढ़ में ठंड से मिलेगी राहत, अगले 5 दिनों में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, जानें IMD अपडेट

छत्तीसगढ़ में ठंड से मिलेगी राहत, अगले 5 दिनों में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, जानें IMD अपडेट

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान में आई गिरावट के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 5 दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि देखी जा सकती है. फिलहाल राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है.

न्यूनतम तापमान में होगी हल्की बढ़ोतरी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में रात और सुबह के समय महसूस होने वाली ठंड में कुछ कमी आ सकती है. इस बदलाव के साथ लोग सुबह की कड़ाके की ठंड से मामूली राहत महसूस करेंगे.

प्रदेश में अभी शुष्क मौसम

बीते दिनों को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और बादलों या सिस्टम की कोई सक्रियता नहीं देखी गई. हवा में सूखापन जारी है और बारिश के हालात फिलहाल नहीं बन रहे हैं.

तापमान का वर्तमान आंकड़ा

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान: 30.9°C (दुर्ग) में दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान: 10.4°C (अंबिकापुर) रिकॉर्ड किया गया. अंबिकापुर में सबसे कम तापमान दर्ज होने के साथ उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी भी ज्यादा है.

रायपुर मौसम अपडेट

21 नवंबर को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रह सकता है. अधिकतम तापमान: लगभग 30°C और कम न्यूनतम तापमान: करीब 15°C रहने की संभावना है. सुबह और रात के समय ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में मौसम सामान्य और सुहावना रहने की संभावना है.

Read More : CGPSC Result 2024 : देर रात जारी हुआ CGPSC का रिजल्ट, दुर्ग के देवेश ने मारी बाजी, देखें टॉप 10 लिस्ट


Related Articles