रायपुर में डॉ. एच.पी. सिन्हा की प्रेरणादायी पुस्तक ‘परम जीवन के सरल सूत्र’ का भव्य लोकार्पण, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया अध्यात्म प्रेमियों के लिए मील का पत्थर

रायपुर में डॉ. एच.पी. सिन्हा की प्रेरणादायी पुस्तक ‘परम जीवन के सरल सूत्र’ का भव्य लोकार्पण, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया अध्यात्म प्रेमियों के लिए मील का पत्थर

रायपुर। राजधानी में वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. एच. पी. सिन्हा की प्रेरणादायी पुस्तक ‘परम जीवन के सरल सूत्र’ का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहे और पुस्तक की सराहना की। उन्होंने इसे अध्यात्म मार्ग के साधकों के लिए महत्वपूर्ण ग्रंथ बताया।

कार्यक्रम में पवन साय ने भी पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह रचना जिज्ञासु पाठकों के लिए मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं, लेखक डॉ. एच. पी. सिन्हा ने कहा कि यह पुस्तक आत्मबोध, आंतरिक शांति और आनंदपूर्ण जीवन की ओर ले जाने में सहायक होगी। इस पुस्तक में जीवन को सरल और संतुलित बनाने के सूत्रों को सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर डॉ. मनीषा सिन्हा ने लेखक के आध्यात्मिक, पारिवारिक और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, डॉ. गीतेश अमरोहित ने पुस्तक की विस्तृत समीक्षा करते हुए इसके अध्यात्मिक महत्व और उपयोगिता को रेखांकित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन अजंता चौधरी, महेन्द्र तिवारी, दीपक व्यास, प्रवीण गोलछा और शुभ्रा ठाकुर द्वारा किया गया।

समापन संबोधन में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आत्मबोध व्यक्ति को अध्यात्म, योग और ध्यान की महत्ता समझाता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिदिन केवल 10 मिनट ध्यान को समर्पित किए जाएं, तो जीवनशैली में बड़ा परिवर्तन संभव है। उन्होंने इसे तनावपूर्ण जीवन में संतुलन और शांति का श्रेष्ठ उपाय बताया।

Read More : सहकारी समितियों की हड़ताल तेज, काम से अनुपस्थित रहने पर 7 कर्मचारियों को किया बर्खास्त


Related Articles