Bihar Exit Polls: बिहार में महागठबंधन की सरकार बना रहा यह एग्जिट पोल, 140 सीटें मिलने का अनुमान

Bihar Exit Polls: बिहार में महागठबंधन की सरकार बना रहा यह एग्जिट पोल, 140 सीटें मिलने का अनुमान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में जर्नो मिरर ने दूसरों से अलग अनुमान पेश किया है। इस सर्वे के अनुसार, महागठबंधन को 243 सीटों वाली विधानसभा में 130 से 140 सीटें मिलने की संभावना है, जो बहुमत के आंकड़े से काफी ऊपर है। एनडीए को 100 से 110 सीटें मिलती दिख रही हैं, जो 2020 के चुनाव की तुलना में काफी कम है। जर्नो मिरर के मुताबिक, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को 3 से 4 सीटें मिल सकती हैं। बिहार के अन्य छोटे दलों को 0 से 3 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। यह अनुमान राज्य में बड़े राजनीतिक उलटफेर का संकेत दे रहा है।

जर्नो मिरर का यह सर्वे अन्य एग्जिट पोल से बिल्कुल विपरीत है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि NDA बड़े बहुमत के साथ फिर सरकार बना सकता है। अगर असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के महागठबंधन के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी।

क्या कह रहे अन्य एग्जिट पोल्स

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA में जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए 147 से 167 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सकती है। इसमें कहा गया कि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं। जन सुराज को शून्य से दो सीट ही मिलने के आसार हैं। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में भी एनडीएम के एक बार फिर से चुनाव जीतने की संभावना जताई गई है। इस सर्वे के अनुसार राजग को 133 से 159 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 75 से 101 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

Read More : रायपुर में रिटायर्ड अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप, 27 वर्षीय युवती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत


Related Articles