रवेली। कर्मचारी संगठन रवेली द्वारा भाईदूज मातर महोत्सव के शुभ अवसर पर वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के प्रतिभाशाली बच्चों और नव-नियुक्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। संगठन पिछले 23 वर्षों से इस आयोजन को निरंतर सफलतापूर्वक करता आ रहा है, जो अब गांव की एक प्रतिष्ठित परंपरा बन चुकी है।
शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान
समारोह में गांव के अनेक होनहार विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. सौम्या वर्मा को प्रथम प्रयास में नीट-पीजी परीक्षा उत्तीर्ण कर एम.डी. मेडिसिन (शासकीय गांधी मेडिकल कॉलेज) में प्रवेश पाने पर सम्मानित किया गया।
नूतन साहू (CG बोर्ड, कक्षा 10वीं – 500 अंक),
प्रीति साहू (461 अंक),
अंजू (461 अंक),
नेहा वर्मा (497 अंक),
शिवांगी वर्मा (12वीं – 410 अंक),
मयंक वर्मा (CBSE 12वीं – 526 अंक),
तनय वर्मा (CBSE 10वीं – 572 अंक) को भी उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रथम बार शासकीय सेवा में नियुक्त हुए दिलेश्वर प्रसाद कश्यप और हर्ष वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
संगठन की नई दिशा – युवाओं के लिए रोजगारमूलक कार्यक्रम
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा- “पिछले 23 वर्षों में रवेली गांव के बच्चों ने शिक्षा, प्रशासन, तकनीक और विदेशों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अब संगठन शासन के सहयोग से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगारमूलक कार्यशालाएं आयोजित करने की दिशा में काम करेगा।”
कर्मचारी संगठन द्वारा आयोजन किया गया वार्षिक सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविशंकर वर्मा थे, जबकि अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में चेलाराम नायक, छन्नूलाल वर्मा एवं अंगीरा वर्मा उपस्थित रहे।
Read More : छत्तीसगढ़ में इस दिन स्कूल-कॉलेज सहित सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, इस वजह सरकार ने जारी किया आदेश
सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लोकधारा’ ने बांधा समा
सम्मान समारोह के पश्चात सांस्कृतिक मंच ‘लोकधारा’ द्वारा लोकसांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका आनंद बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मपाल वर्मा एवं राजेश वर्मा ने किया। संगठन के सचिव राजकुमार वर्मा ने सभी ग्रामीणों और सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति
समारोह में कौशल वर्मा, प्रमोद वर्मा, डीलेश वर्मा (कोषाध्यक्ष), जन्मेजय वर्मा, जयंत वर्मा, संतोष वर्मा, विजय वर्मा, हेमशंकर वर्मा, देवेंद्र नायक, धनंजय वर्मा, अशोक चंद्राकर, रामप्यारे वर्मा, टोमन साहू, भुनेश्वरी साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
