रायपुर में दिवाली से पहले सफाई व्यवस्था ठप, वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मी हड़ताल पर, कंपनी पर प्रताड़ना का आरोप

रायपुर में दिवाली से पहले सफाई व्यवस्था ठप, वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मी हड़ताल पर, कंपनी पर प्रताड़ना का आरोप

Raipur Safai Karamchari Strike: दिवाली से चार दिन पहले रायपुर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। राजधानी की गलियों और सड़कों पर गंदगी पसरी हुई है। वजह-डोर टू डोर कचरा इकठ्ठा करने वाले सफाई कर्मचारियों के एक बार फिर हड़ताल पर जाना है।
हड़ताली कर्मचारियों ने 16 अक्टूबर को कंपनी के दो डिपो में ताला जड़कर सीधे दलदल सिवनी डंपिंग यार्ड पहुंच गए। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कई महीने से वेतन नहीं मिला है, ऊपर से कंपनी के सुपरवाइजर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

आश्वासन, पर अमल नहीं

कर्मचारियों का आरोप है कि इससे पहले उनकी मांगों को लेकर की गई हड़ताल के दौरान कंपनी प्रबंधन ने वेतन भुगतान और कार्यस्थल सुधार का आश्वासन दिया था। लेकिन हड़ताल समाप्त होने के बावजूद किसी भी मांग पर अमल नहीं हुआ। कर्मचारी अब कह रहे हैं कि जब तक बकाया वेतन नहीं मिलेगा और शोषण जैसी परिस्थितियों पर रोक नहीं लगेगी, तब तक वे काम पर लौटेंगे।

Read More : CG News: 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, राज्योत्सव में लेगे भाग, तैयारियां शुरू

हड़ताल सब जगह कचरा ही कचरा

इस हड़ताल का सीधा असर रायपुर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। कई इलाकों में कचरा नहीं उठाया गया, जिससे गलियों में दुर्गंध फैल रही है और नालियों के पास कचरे का अंबार दिखाई दे रहा है। दीवाली के नजदीक शहर की साफ-सफाई पर ध्यान देने की आवश्यकता के बावजूद गंदगी फैलना बड़ी समस्या बन गई है।

कंपनी की चुप्पी, निगम की नजर

शहर की सफाई का जिम्मा रामकी ग्रुप के पास है। कंपनी के अधिकारी सफाईकर्मियों से बातचीत करके मामला सुलझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि, हड़ताल कब तक चलेगी, इस पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।


Related Articles