राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंडोरिया में किया पथ संचलन, संगठन के 100 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति का दिया संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंडोरिया में किया पथ संचलन, संगठन के 100 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति का दिया संदेश

RSS Centenary Celebration: दमोह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर देश भर में कार्यक्रम कर रहा है। अनेक शहरों में पथ संचलन आयोजित किए गए, जिसका लक्ष्य समाज को संगठित रहने का संदेश देना था। इस बीच दमोह हिंडोरिया में स्वयंसेवकों ने गणवेश में मार्च किया, जिसका नागरिकों ने स्वागत किया। यह शताब्दी वर्ष आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य एकता और देशभक्ति को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष समारोह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ कार्य के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर हिंडोरिया के द्वारा भव्य पथसंचलन का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की चारों बस्तियों से सैकड़ों की संख्या में पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर नगर के प्रमुख मार्ग स्वयंसेवको ने पथसंचलन किया। इससे पहले चारों बस्ती के स्वयंसेवकों का बस्ती में एकत्रीकरण हुआ। जिनमे महाराणा बस्ती का सरस्वती विद्यालय में, सन्त रविदास बस्ती का नगर परिषद प्रांगण में, लवकुश बस्ती का मरई माता परिसर में व भगत सिंह बस्ती का वार्ड नं 4 दरवाजा परिसर में एकत्रीकरण हुआ। अपने निर्धारित मार्ग व समय से से संगम स्थल पहुचे। संगम स्थल से प्रमख मार्ग पर संचलन हुआ। जहां नगर सेवा समिति व अन्य संगठनों के लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।

सागर विभाग के सामाजिक कुटुम्बप्रबोधन के प्रमुख चंद्रभान पटेल (पूर्व अधिकारी sbi) मुख्यवक्ता के रूप में स्वयंसेवकों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम संघ कार्य के शताब्दी वर्ष के उत्सव को मना रहे है। 100 वर्ष पू.डॉक्टर साहब द्वारा बोया गया संघ बीज आज विशाल वट वृक्ष बन चुका है। इस यात्रा में अनगिनत स्वयंसेवको का सर्वोच्य समर्पण है। आज संघ के स्वयंसेवको के द्वारा कई समाज सेवा के प्रकल्प चलाये जा रहे है।

आगे उन्होंने कहा कि हम सभी को एक साथ रहकर अपने समाज को मजबूत बनाना है। साथ ही पंच परिवर्तन पर भी उन्होंने विस्तृत प्रकाश डाला। ज्ञात हो कि संघ पंच परिवर्तन में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य व पर्यावरण पर विशेष काम कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक राजकुमार साहू मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। साथ ही संघ के जिला व खंड नगर व बस्ती के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंडोरिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, देखें वीडियो


Related Articles