Karwa Chauth 2025: चांद का हुआ दीदार, दिल्ली-NCR सहित देशभर में सुहागनों ने छलनी से देखा चांद और पति संग खोला व्रत

Karwa Chauth 2025: चांद का हुआ दीदार, दिल्ली-NCR सहित देशभर में सुहागनों ने छलनी से देखा चांद और पति संग खोला व्रत

Karwa Chauth 2025: देशभर में करवा चौथ 2025 का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुहागन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। रात में दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई शहरों में चांद निकलने के बाद महिलाओं ने छलनी से चंद्र दर्शन कर व्रत खोला और पति के हाथों से जल ग्रहण किया।

देशभर में दिखा करवा चौथ का चांद, सुहागनों ने खोला व्रत

करवा चौथ का त्योहार हर साल सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्रदेव के दर्शन के बाद ही उपवास खोलती हैं। इस वर्ष 2025 में देशभर की महिलाओं ने 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा। पूरे दिन व्रती महिलाएं सज-संवर कर पूजा में लीन रहीं और शाम होते ही चांद के दीदार का इंतजार करने लगीं। रात करीब 8 बजकर 10 से 8 बजकर 15 मिनट के बीच चांद ने देश के कई हिस्सों में दर्शन दिए। जैसे ही आसमान में चांद दिखाई दिया, सुहागनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने छलनी से चांद को निहारा और फिर उसी छलनी से पति का चेहरा देखकर जल ग्रहण किया।

  • दिल्ली-NCR और अन्य शहरों में चांद निकलने का समय
  • राजधानी नई दिल्ली में चांद रात 8:14 PM,
  • नोएडा और गाजियाबाद में 8:13 PM,
  • लखनऊ में 8:03 PM,
  • जबकि चंडीगढ़ में 8:10 PM पर दिखाई दिया।
  • देश के दक्षिणी हिस्से बेंगलुरु में चांद ने थोड़ी देरी से 8:50 PM पर दर्शन दिए।

छलनी से चांद देखने की परंपरा

करवा चौथ की सबसे सुंदर परंपरा है छलनी से चांद देखना। महिलाएं पहले छलनी से चांद का दर्शन करती हैं, फिर उसी छलनी से पति को देखती हैं। ऐसा माना जाता है कि यह क्रिया पति के लिए अखंड सौभाग्य का वरदान लाती है और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है।चांद को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं “ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः” मंत्र का जाप करती हैं और फिर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करती हैं।


Related Articles