CG News : गृहमंत्री के जिले में BJYM नेताओं की गुंडागर्दी! कांग्रेसियों को दी मां-बहन की गाली, बीच सड़क पर की पिटाई, देखें वीडियो

CG News : गृहमंत्री के जिले में BJYM नेताओं की गुंडागर्दी! कांग्रेसियों को दी मां-बहन की गाली, बीच सड़क पर की पिटाई, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट की है। BJYM प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा गुरुवार को जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे थे। टिकरिहा पर युवती से यौन शोषण का आरोप है। कांग्रेसियों ने टिकरिहा के दौरे का विरोध किया।

कांग्रेसियों ने महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए काले झंडे दिखाए। काफिले के सामने नारेबाजी की। BJYM नेता भड़क गए। काफिले से उतरकर कांग्रेस नेताओं को गाली देने लगे। एक को लात मारी। दूसरे BJYM नेता भी कार से उतरे। कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। कांग्रेसी BJYM नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने बैठ गए। रात तक यह हंगामा चला। कांग्रेसियों ने ये भी कहा कि BJYM नेताओं का काफिला हथियार से लैस था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह घटना प्रदेश के गृहमंत्री के गृह जिले में हुई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ये लोकतंत्र के खिलाफ है। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। 1 नवंबर को पीएम मोदी के दौरे का भी विरोध करेगी।


Related Articles