CG News: कोरबा कलेक्टर को हटाने की चर्चा तेज, CM विष्णुदेव साय ने पूर्व गृहमंत्री को दिया आश्वासन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से भी मिले ननकी राम कंवर

CG News: कोरबा कलेक्टर को हटाने की चर्चा तेज, CM विष्णुदेव साय ने पूर्व गृहमंत्री को दिया आश्वासन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से भी मिले ननकी राम कंवर

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने कोरबा कलेक्टर को हटाने के संबंध में पूर्व गृहमंत्री को आश्वासन दिया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही कोरबा कलेक्टर हटाए जा सकते हैं।

दरअसल, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने भ्रष्टाचार को लेकर कोरबा कलेक्टर अजित वसंत हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे रायपुर में धरने पर बैठेंगे। इसके लिए वो शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने धरने को लेकर रायपुर जिला प्रशासन को पत्र भी दिया था। शनिवार सुबह के 10.30 बजे से वो धरने पर बैठने वाले थे। जब वो होटल से धरना स्थल के निकले, इस दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें रोक लिया और गहोई भवन में हाउस अरेस्ट कर लिया।

Read More : Hatta News: 12वीं की छात्रा से मौसा कर रहा था गंदी हरकतें, तंग आकर छात्रा ने की खुदकुशी

बीजेपी दफ्तर पहुंचे पूर्व गृहमंत्री

पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और भाजपा अध्यक्ष किरणदेव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष दोनों ने उन्हें बुलाया था, इसलिए वे भाजपा कार्यालय आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें भरोसा दिलाया है, जिसके कारण उन्होंने अपना धरना स्थगित करने का मन बना लिया है। ननकी राम कंवर ने कहा कि अगर कलेक्टर को एक हफ्ते से अधिक समय तक नहीं हटाया गया तो फिर अपनी अगली रणनीति बनाएंगे।


Related Articles