आधुनिकता के इस दौर में इंसान अपनों से दूर होता जा रहा है। पहले जहां रिश्ते भावनाओं और समझदारी पर टिके होते थे, वे अब बहुत कम देखने को मिल रहे हैं। लोग तो अब अपनों के साथ ही गलत काम को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला मध्यप्रदेश के हटा जिले से सामने आया है। यहां 12वीं की एक छात्र ने अपने मौसा की हरकतों से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने अपने मौसा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला हटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती के पिता पुताई का काम करने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान उसके बेटे का फोन आया और उसने बताया कि दीदी ने फांसी लगा ली है। जब वह घर पहुंचा तो बेटी जमीन पर पड़ी थी, उसकी सांस चल रही थी। उसे लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवती के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बच्ची के मौसिया गुप्पू उर्फ गोपाल लोधी पर छेड़खानी कर बदनाम करने का आरोप है। परिजनों की शिकायत के बाद हटा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड नोट में युवती ने लिखी ये बात
छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है- पापा मुझे माफ कर देना। आप सबसे हम कभी दूर नहीं जाना चाहते थे, लेकिन सिर्फ उस इंसान के पीछे मैं यह कदम उठा रही हूं। वह इंसान है गुप्पू मेरा मौसिया भी। छोड़ना मत पापा उसे, सजा दिलवाना। आपकी बेटी का आखिरी बार यही कहना है, ताकि कोई भी इंसान किसी भी बेटी को बदनाम करने से पहले 100 बार सोचे।
ऐसा नहीं है कि उसने सिर्फ मुझे बदनाम किया, कई बार छेड़ने की भी कोशिश की लेकिन मैं चुप रही। इसलिए क्योंकि गलती हर बार लड़कियों की ही मानी जाती है। बहुत सपने थे मेरे पापा, लेकिन सपने ही रह गए। आप सबको बहुत प्यारे थे हम, जैसे किसी को हीरा प्यारा होता है, वैसे प्यारे थे आप सबको हम। माफ कर देना मुझे। बहुत प्यार करती है आपकी बेटी आप सबसे। पापा अपना ख्याल रखना। कभी भी मेरी मम्मी को मेरी कमी महसूस मत होने देना और मेरे भाई को बहुत प्यार करना।
Read More : नक्सलियों की साजिश विफल, IED लगाते समय धमाका, घायल महिला माओवादी को तड़पते छोड़ भाग निकले
12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकार आत्महत्या की, सोसाइड नोट के मौसा पर छेड़छाड़ के आरोप..हटा थाना क्षेत्र के बिजौरी पाठक गांव की घटना हटा थाना क्षेत्र के बिजौरी पाठक गांव में 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ली,मृतिका छात्रा करिश्मा लोधी का लिखा सोसाइड नोट भी परिजनों को मिला है, जिसमे मौसा पर छेड़छाड़ का जिक्र,छात्रा ने मौसा द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली,सोसाइड नोट में गुप्पू लोधी पर आरोप लगाते हुए परिजनों से कड़ी सजा दिलवाने की बात भी लिखी है। परिजनों ने जैसे ही छात्रा को फांसी पर लटका देखा तत्काल ही फंदा काटकर एक निजी अस्पताल में चेकअप कराया उसके बाद हटा थाना पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कार्यवाही के वाद सिविल अस्पताल हटा भेजा हटा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है

