रायपुर के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में 55वां श्रीराम विजयादशमी उत्सव, रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, सीएम और राज्यपाल रहे मौजूद

रायपुर के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में 55वां श्रीराम विजयादशमी उत्सव, रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, सीएम और राज्यपाल रहे मौजूद

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025। राजधानी रायपुर के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में 55वें श्रीराम विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति रही। विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर रात तक उत्सव का आनंद लिया।

विजयादशमी: आत्ममंथन और सकारात्मक संकल्प का पर्व

राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि विजयादशमी का पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर भी है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को अपने भीतर के अहंकार और बुराइयों का त्याग करना होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे राष्ट्र और समाज की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।

धर्म की विजय और समाज को संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजयादशमी को अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा—
“दशहरा का पर्व हमें प्रेरणा देता है कि हम असत्य और बुराई को त्यागकर सत्य, सद्भाव और अच्छाई के मार्ग पर चलें।”
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस पर्व को केवल उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि इसे जीवन का मार्गदर्शक बनाएं।

Read More : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर सीएम सहित कई नेताओं ने किया स्वागत, कल बस्तर दशहरा में होंगे शामिल

जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा, आयोजन समिति के पदाधिकारी और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आतिशबाजी और रावण दहन ने उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।


Related Articles