पूजा से पहले घर के चूल्हे में हुआ अद्भुत चमत्कार, अचानक प्रकट हुई मां दुर्गा और काली, देखने उमड़े श्रद्धालु

पूजा से पहले घर के चूल्हे में हुआ अद्भुत चमत्कार, अचानक प्रकट हुई मां दुर्गा और काली, देखने उमड़े श्रद्धालु

मंडलाः मध्य प्रदेश के मंडला जिले के भानपुर गांव में इन दिनों आस्था का एक ऐसा सैलाब उमड़ पड़ा है, जिसकी जड़ें एक अद्भुत और चमत्कारी घटना में हैं। नवरात्रि के पावन पर्व पर यहां एक घर के साधारण चूल्हे से साक्षात मां दुर्गा और मां काली की प्रतिमाएं प्रकट होने का दावा किया गया है। यह खबर आग की तरह फैली है। इस चमत्कारिक घटना ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है।

यह घटना मवई विकासखंड के भानपुर गांव में रहने वाले गुरुदयाल उइके के घर में हुई। नवरात्रि के पर्व पर जब घर के सदस्य पूजा की तैयारी कर रहे थे। तभी गुरुदयाल के बेटे अनिल उइके की नजर घर के चूल्हे पर पड़ी। अनिल ने देखा कि चूल्हे के भीतर एक अद्भुत माता दुर्गा की प्रतिमा है और ठीक उसके बाहर मां काली की एक और प्रतिमा निकली हुई है। परिवार का कहना है कि ये प्रतिमाएं पत्थर की हैं और सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इनमें आंख और मुख की आकृतियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। मानो स्वयं देवी ने इन्हें स्वरूप दिया हो।

Read More : तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस, अपने घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

जैसे ही यह खबर गांव से बाहर निकली। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन चमत्कारी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भानपुर पहुंचना शुरू हो गए। गुरुदयाल उइके के घर के सामने अब ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रहती है। लोग श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। भजन-कीर्तन कर रहे हैं और माता के जयकारे लगा रहे हैं। आस्था और भक्ति का यह अभूतपूर्व संगम देखकर हर कोई नतमस्तक है। परिवार ने इस स्थान को अब पवित्र पूजा स्थल मान लिया है। भानपुर गांव का यह चूल्हा अब केवल रसोई का हिस्सा नहीं, बल्कि आस्था और भक्ति का केंद्र बन चुका है। गुरुदयाल उइके का परिवार अब इस चमत्कारी स्थल को स्थायी रूप देने की योजना बना रहा है। नवरात्रि के समापन के बाद इस स्थान पर एक भव्य और स्थायी मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मंडला का यह गांव अब माता के इस अद्भुत चमत्कार के कारण चर्चा और श्रद्धा का विषय बना हुआ है। मंडला से यह रिपोर्ट बताती है कि आस्था और भक्ति में आज भी कई ऐसे अविश्वसनीय चमत्कार छिपे हैं।


Related Articles