Prem Sagar Passed Away : ‘रामायण’ निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर, अरुण गोविल ने जताया शोक

Prem Sagar Passed Away : ‘रामायण’ निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर, अरुण गोविल ने जताया शोक

Prem Sagar Passed Away : भारतीय टीवी और सिनेमा जगत से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक रामानंद सागर के बेटे और जाने-माने निर्माता-सिनेमैटोग्राफर प्रेम सागर का आज (शनिवार) सुबह 10 बजे निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर रविवार को उन्हें घर लाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

प्रेम सागर का अंतिम संस्कार आज ही मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन से सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में गहरा शोक है।

सागर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया

प्रेम सागर ने अपने पिता रामानंद सागर द्वारा शुरू किए गए प्रोडक्शन हाउस सागर आर्ट्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वह FTII पुणे (1968 बैच) के छात्र रहे और कैमरे की दुनिया में माहिर थे। उन्होंने ‘रामायण’, ‘विक्रम-बेताल’, ‘श्रीकृष्ण’ जैसे टीवी शोज़ की अगुवाई की। साथ ही ‘ललकार’, ‘आंखें’ और ‘चरस’ जैसी फिल्मों में बतौर सिनेमैटोग्राफर काम किया।

उन्होंने जितेंद्र और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म ‘हम तेरे आशिक हैं’ का निर्देशन और प्रोडक्शन भी किया। पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने जो योगदान दिया, वह भारतीय टीवी के इतिहास का अहम हिस्सा माना जाता है।

Read More : Pawan Singh Anjali Raghav Controversy : पवन सिंह ने अंजलि राघव से माफ़ी मांगी, भरे मंच में कमर को किया था टच

इंडस्ट्री में शोक की लहर

प्रेम सागर के निधन से पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री गमगीन है। उन्हें हमेशा एक मेहनती और शांत स्वभाव वाले इंसान के रूप में याद किया जाएगा।

अरुण गोविल और सुनील लहरी ने दी श्रद्धांजलि

अरुण गोविल ने लिखा – “रामायण टीवी सीरियल के जरिए भगवान श्रीराम की बातें और आदर्श लोगों तक पहुँचाने वाले रामानंद सागर जी के बेटे और निर्माता प्रेम सागर जी का निधन बहुत दुखद है। प्रभु श्रीराम उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।”

सुनील लहरी ने कहा – “यह दुखद खबर साझा करते हुए मन बहुत दुखी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दें।”


Related Articles