Hockey Asia Cup 2025: हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत ने चीन को 4-3 से हराया

Hockey Asia Cup 2025: हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत ने चीन को 4-3 से हराया

Hockey Asia Cup 2025: राजगीर/ भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 में जोरदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मुकाबले में चीन को 4-3 से मात दी। यह मुकाबला बिहार के राजगीर में खेला गया, जहां भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाकर मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। उन्होंने पेनाल्टी कॉर्नर पर 20वें, 33वें और 47वें मिनट में तीन गोल किए, जबकि एक गोल जुगराज सिंह के नाम रहा, जो 18वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए आया।

मैच की शुरुआत में चीन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 12वें मिनट में पहला गोल दागा। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 0-1 से पीछे था। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने जोरदार वापसी की। पहले जुगराज सिंह ने 18वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर किया, और इसके ठीक दो मिनट बाद कप्तान हरमनप्रीत ने भारत को बढ़त दिला दी। हाफटाइम तक भारत 2-1 से आगे था।

Hockey Asia Cup 2025: तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया। हालांकि इसके बाद चीन ने जवाबी हमला करते हुए दो गोल दागे। 35वें मिनट में चेन बेन्हाइ और 42वें मिनट में गाओ जीशेंग ने गोल कर स्कोर को 3-3 की बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच का अंतिम और निर्णायक क्वार्टर बेहद रोमांचक रहा।

Read More: जापान होगा भारत के चंद्रयान-5 मिशन का साथी, पीएम मोदी ने की घोषणा

हरमनप्रीत की हैट्रिक ने अंतिम समय मे दिलाई जीत

Hockey Asia Cup 2025: 47वें मिनट में भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-3 की बढ़त दिलाई। इसके बाद चीन ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने मजबूती से खेलते हुए बढ़त को अंत तक कायम रखा। इस जीत के साथ भारत ने पूल ए में विजयी आगाज किया है और टूर्नामेंट में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की मजबूत नींव रखी है। हरमनप्रीत की कप्तानी और बेहतरीन पेनाल्टी कॉर्नर फिनिशिंग भारत की जीत का प्रमुख कारण रही।


Related Articles