बड़ी खबर! अंगारा एयरलाइंस का प्लेन का मलबा मिलने का दावा, 49 यात्री थे सवार

बड़ी खबर! अंगारा एयरलाइंस का प्लेन का मलबा मिलने का दावा, 49 यात्री थे सवार

मॉस्को: रूस से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। अंगारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद रडार से गायब हो गया था। इस विमान में 49 यात्री सवार थे, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। अब एपी की रिपोर्ट में अब इस विमान का मलबा रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र में मिलने की जानकारी सामने आ रही है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि विमान का “जलता हुआ मलबा” मिला है। हालांकि मंत्रालय ने इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी। इसमें सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है।


Related Articles