CG Reward Naxal Surrender : सुकमा। छत्तीसगढ़ में लगातार माओवादी संगठन को झटका लग रहा है। बड़े नेताओं की मुठभेड़ में मौत हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ नक्सली संगठन छोड़कर मुख्यधरा में वापस लौट रहे हैं। इसी कड़ी में अब 1 करोड़ 18 लाख के 23 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बता दें कि, इस महीने में अब तक पचास से ज्यादा नक्सली संगत छोड़ चुके हैं जबकि मुठभेड़ में सालभर में 13 बड़े नक्सली लीडर्स मारे गए हैं।
पुलिस ने बताया कि, आत्मसमर्पण करने वालों में 8 हार्डकोर नक्सली पीएलजीए बटालियन से जुड़े थे, जबकि अन्य अलग-अलग संगठनों में सक्रिय थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 1 डीव्हीसीएम, 6 पीपीसीएम, 4 एसीएम और 12 पार्टी सदस्य भी शामिल हैं. कुल 23 नक्सलियों में 9 महिला और 14 पुरुष हैं, जिनमें 3 नक्सली दंपत्ति भी शामिल हैं।
किस पर कितना इनाम था घोषित
11 नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम था
4 नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम
1 नक्सली पर 3 लाख का इनाम
7 नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था।
इस महीने में दो नक्सलियों ने ग्रुप बनाकर किया सरेंडर
साल 2025 के जुलाई महीने में नक्सलियों ने दो ग्रुप बनाकर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बीते दिन 8 जुलाई को 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली चंद्रन्ना समेत 12 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें चार महिला नक्सली भी शामिल हैं। अब तक दंतेवाड़ा में 1,005 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं, जिनमें 249 इनामी नक्सली शामिल हैं।
वहीं बीते 11 जुलाई को पुनर्वास की नीति से प्रभावित होकर आठ महिलाओं समेत 22 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, ये सभी अबूझमाड़ क्षेत्र में सक्रीय थे। इसके साथ ही कई IED हमलों में भी शामिल रहे हैं। बता दें कि इस वर्ष अब तक 110 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। इन सभी पर कुल 37,50,000 रुपए का इनाम रखा गया था।
छत्तीसगढ़ में सालभर में मारे गए 13 बड़े नक्सली लीडर्स
बसवा राजू, पोलित ब्यूरो, महासचिव, डेढ़ करोड़ का इनामी (आंध्रप्रदेश)
जयराम उर्फ चलपति, CCM (सेंट्रल कमेटी मेंबर), 1 करोड़ का इनामी (आंध्रप्रदेश)
रेणुका, सेंट्रल रीजनल ब्यूरो, प्रेस टीम और वकील, 45 लाख की इनामी, (तेलंगाना)
मघु उर्फ जंग, DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी), 25 लाख की इनामी (आंध्रप्रदेश)
नीति उर्फ निर्मला, DKSZC, 25 लाख की इनामी (छत्तीसगढ़)
रूपेश, DKSZC 25 लाख का इनामी (महाराष्ट्र)
दसरू, DKSZC, 25 लाख का इनामी (ओडिशा)
रणधीर, DKSZC, 25 लाख का इनामी (तेलंगाना)
जोगना, DKSZC, 25 लाख का इनामी (तेलंगाना)
सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम, CCM, 1 करोड़ का इनामी था। (आंध्रप्रदेश)
भास्कर, DVC, 45 लाख का इनामी था (आंध्रप्रदेश)
गजरला रवि, CCM, 40 लाख का इनामी था (आंध्रप्रदेश)
अरुणा, DKSZC, 20 लाख की इनामी थी (आआंध्रप्रदेश)