Shefali Jariwala: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन पर इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा, स्टोरी शेयर कर कही बात

Shefali Jariwala: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन पर इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा, स्टोरी शेयर कर कही बात

Shefali Jariwala: बॉलीवुड और टीवी की एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून को 42 साल की उम्र में हो गया। इस दुखद खबर से मनोरंजन जगत को काफी झटका लगा है। शेफाली जरीवाला के निधन पर कई सेलेब्स ने दुख व्यक्त किया तो वही दिग्गज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर एक्ट्रेस शेफाली के परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्ति की है।

शेफाली के निधन से शॉक्ड हुई प्रियंका

दिग्गज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को जब एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की जानकारी मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर दुख जताया है। प्रियंका चोपड़ा ने आज इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिवंगत शेफाली जरीवाला की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “बहुत दुखी हूं। वह बहुत छोटी थी। पराग और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।” यह संदेश शेफाली के पति, अभिनेता पराग त्यागी और उनके परिवार के लिए था।

मुझसे शादी करोगी में साथ आए थे नजर

आपको बताते चलें कि, एक्ट्रेस शेफाली और प्रियंका चोपड़ा एक साथ मुझसे शादी करोगी फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा एक्टर अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में थी तो वहीं पर शेफाली जरीवाला ने फिल्म में डांसर की छोटी भूमिका निभाई थी। बता दे की एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला फेमस गाने कांटा लगा से पॉपुलर हुई हैं।


Related Articles