UPI New Update : यूपीआई सिस्टम हर किसी के लिए जरूरी बनते जा रहा है। बिना कैश की डिजिटल सेवा हर किसी का लेनदेन आसान बना देती है। जल्द ही नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) UPI में नया API नियम लागू होने जा रहा हैं। यह नियम 1 अगस्त 2025 से लागू होने जा रहा हैं। नए नियम के लागू होने के बाद कई सेवाओं पर असर पड़ेगा।
जानिए UPI के नए नियम से क्या होगा
आपको बताते चलें कि, UPI के नए नियम से कई सेवाओं पर असर पड़ेगा यानि कि प्रक्रिया में बदलाव हो सकता हैं। जानिए…
1- अब एक दिन में किसी एक UPI ऐप से सिर्फ 50 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे। अगर आप फोन पे और गूगल पे दोनों चलाते हैं तो आप 50 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे।
2- ऑटोपे मैनडेट्स के समय में भी बदलाव हुआ है। इसके मुताबिक, पीक ऑवर्स यानी सुबह 10 से दोपहर 1 और शाम 5 से रात 9:30 में नहीं हो पाएंगे, ये पेमेंट्स सिर्फ नॉन-पीक ऑवर्स में प्रोसेस होंगे।
3- यूजर्स अपने मोबाइल नंबर से लिंक्ड अकाउंट्स की लिस्ट एक ऐप से एक दिन में सिर्फ 25 बार ही चेक कर पाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया को बदलाव में लिया गया है।
4- अगर कोई ट्रांजैक्शन कुछ खास एरर कोड्स जैसे कि नेटवर्क इश्यू की वजह से फेल होता है, तो बार-बार स्टेटस चेक करने की API कॉल्स बंद हो जाएंगी। यानी कि, इसकी अपडेट अब नहीं तुरंत नहीं मिलेगी।
NPCI ने बताए यह नियम भी
आपको बताते चलें कि, NPCI ने बैंकों और PSPs को इस नियम को लेकर आदेश दिया है। इसके तहत API रिस्ट्रिक्शंस, पेनल्टी या नए कस्टमर्स जोड़ने पर रोक लग सकती है। बताया जाता हैं कि, नियम के अनुसार सभी PSPs को 31 अगस्त 2025 तक सिस्टम ऑडिट का अंडरटेकिंग देना होगा। इन बदलावों से यूजर्स को बार-बार बैलेंस चेक, ऑटोपे सेटअप या स्टेटस चेक करने में दिक्कत होगी।