दुर्ग। छ्त्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तीन तलाक का मामला आया सामने आया है। मुस्लिम महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पति पर दूसरी महिला से शादी करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति पर FIR दर्ज कर ली है।
यह पूरा मामला दुर्ग के कसारीडीह का बताया जा रहा है। बता दें कि, महिला को पति ने दिसंबर 2024 में तलाक दे दिया। महिला ने पति पर आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद पति और ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। आरोपी पति महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।
महिला ने बताया की उनसे जब इसमें आपत्ति की तो उसका पति दूसरी लड़की से बात करने लगा। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच खूब विवाद होता रहता था। आए दिन विवाद करने के बाद ने अपनी पत्नी को मौखिक रुप से तलाक दे दिया।