Aaj Ka Rashifal 05 April 2025 : महाष्टमी पर बना दुर्लभ योग, इन राशियों पर होगी मां दुर्गा की कृपा, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 April 2025 : महाष्टमी पर बना दुर्लभ योग, इन राशियों पर होगी मां दुर्गा की कृपा, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल से आने वाले समय की घटनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है और यही वजह है कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से अपना राशि देखता है। 5 अप्रैल 2025 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा पुनर्वसु नक्षत्र और अतिगंदा योग के संयोग में होगी। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:59 -12:48 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 10:51 – 12:24 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे।

मेष राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा सुधार की ओर। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। निवेश अभी वर्जित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पहले से थोड़ा सा बेहतर समय फील करेंगे। फिर भी स्वास्थ्य, प्रेम व संतान मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- ऊर्जा में कमी होगी। फिर भी पहले से बेहतर समय। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ। व्यावसायिक सफलता। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम व व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रु पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी लेकिन संपन्न भी होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार ठीक ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावुक होकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक व व्यापार भी अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करें शुभ होगा।


Related Articles