Sukma Naxal Encounter: नक्सल अभियान की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अप्रैल को दंतेवाड़ा आएंगे। इससे पहले एक बार फिर नक्सली संगठन को तगड़ा झटका लगा है। सुकमा में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई है। जिसमें जवानों ने 15 से 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और दो जवान भी घायल हो गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि होना अभी बाकी है।
जानकारी के मुताबिक, ये मुठभेड़ गोगुंडा के पहाड़ी पर उपमपल्ली में चल रही है। सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। नक्सलवाद खात्मे को लेकर जवान भी आक्रामक हैं। अभी तक 15 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं पुलिस एक अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है।
तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़
अधिकारियों के अनुसार, सुकमा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत केरलापाल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया गया था। संयुक्त दल 28 मार्च को तलाशी अभियान के लिए निकला था। इसी दौरान जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया और देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई। जवानों में मुंहतोड़ जवाब देते हुए 15 से अधिक आतंकी को मार गिराया।
टॉप नक्सली लीडर के मारे जाने की संभावना
बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद है जिसे जवानों ने घेर दिया है। DRG और CRPF जवानों की सर्चिंग जारी है। सुकमा एनकाउंटर में नक्सलियों के टॉप लीडर के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीवीसीएम जगदीश की मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबल के जवानों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान और हथियार बरामद हुआ है। जवानों ने मौके से इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
दो जवान भी घायल
सुकमा में हुई इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है। घायल जवानों के इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जवान इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।
16 नक्सलियों के शव बरामद
सूत्रों के मुताबिक, अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए है। आपको बता दें कि जंगलों में अभी भी बड़ी संख्या में जवान मौजूद है और सुकमा एसपी किरण चौहान इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
दोनों तरफ से फायरिंग अभी भी जारी
आपको बता दें कि ये मुठभेड़ गोगुंडा के पहाड़ी पर उपमपल्ली में चल रही है। बताया जा रहा है कि सुबह से ही सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।