सूरजपुर में किराना व रेडिमेड दुकान से 93 हजार की चोरी, चौकी बसदेई पुलिस ने 2 चोरों को किया गिरफ्तार

सूरजपुर में किराना व रेडिमेड दुकान से 93 हजार की चोरी, चौकी बसदेई पुलिस ने 2 चोरों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर: सूरजपुर के ग्राम सोनपुर में स्थित एक किराना और रेडिमेड कपड़ा दुकान से नगदी, सोने के जेवर और अन्य सामान सहित 93 हजार रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया। इस मामले में चौकी बसदेई पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में भी चोरी के मामलों में शामिल रहे हैं।

दिनांक 12.03.2026 को सदीक मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात में दुकान बंद कर घर जाने के बाद सुबह देखा कि पीछे का दरवाजा खुला था और दुकान के सामान बिखरे हुए थे। चोरी की गई संपत्ति में नगदी 6 हजार रुपये, दो सोने के कंगन, गुटखा-सिगरेट, एटीएम व क्रेडिट कार्ड, पेन और आधार कार्ड शामिल थे।

सूचना पर डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने चोरी का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की मदद से आरोपी राहुल सोनवानी (19) और मानसाय खरसनिहां (29) को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना स्वीकार की। निशानदेही पर सीसीटीवी का डीवीआर, नगदी 11,140 रुपये, कपड़े और अन्य सामान जब्त किया गया।

मामले में संगठित अपराध धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई। कार्यवाही में सीएसपी सूरजपुर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल एवं अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।


Related Articles