रायपुरः भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। राजधानी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में भी ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। महादेव घाट इलाके के देवनगरी में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यहां कॉलेनी के लोगों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीयध्वज को सलामी दी गई। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।
इस मौके पर सभी लोगों ने भारत की आजादी को लेकर अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए। IMP24 न्यूज के प्रधान संपादक शुभम वर्मा ने कहा कि आज भारत 79वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने एक नए युग में प्रवेश किया था। यह वो दिन था जब 200 साल तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद का दंश झेलने के बाद हमारा देश भारत आजाद हुआ था। इस 15 अगस्त को हम अपनी स्वतंत्रता की 78वीं सालगिरह मना रहे हैं। अंग्रजों की 200 सालों की दासता के बाद देश आर्थिक रूप से लगभग जर्जर अवस्था में पहुंच गया था। ऐसे में 15 अगस्त का दिन भारतवासियों के लिए आजादी के बाद करीब 8 दशकों में हासिल हुई अपनी उपलब्धियों पर गौरवान्वित होने का दिन है।