Runway 5.0 in Bilaspur बिलासपुर। मीडिया पार्टनर IMP24न्यूज़ के साथ शहर के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन रामा मैग्नेटो मॉल में शुक्रवार शाम “रनवे 5.0” का भव्य आयोजन किया गया। पांचवें सीजन में 36 बडिंग मॉडल्स ने स्टेज पर अपना टैलेंट, कॉन्फिडेंस और स्टाइल का शानदार प्रदर्शन किया।
पिछले चार सफल सीजनों के बाद इस बार का आयोजन पहले से अधिक ग्रैंड और आकर्षक रहा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और चांपा सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने फैशन इवेंट में हिस्सा लिया। एक सप्ताह तक चली प्रोफेशनल ग्रूमिंग, एक्सपर्ट वर्कशॉप्स और कड़े रिहर्सल के बाद प्रतिभागियों ने लाइव स्टेज पर दमदार प्रस्तुति दी।
इस सीजन में कुल 9 राउंड्स आयोजित किए गए, जहां प्रतिभा, आत्मविश्वास और स्टाइल का बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला। ऑडियंस ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। एडमिन मैनेजर गुलशन ने बताया कि प्रतिभागियों की मेहनत स्टेज पर साफ नजर आई और हर सीजन के साथ आयोजन का स्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रतिभागियों ने भी कहा कि हर बार कुछ नया और अलग करने की कोशिश की जाती है, और इस बार का सीजन पहले से अधिक इनोवेटिव और धमाकेदार रहा।
शुक्रवार की शाम हुए इस फैशन शो ने बिलासपुरवासियों का दिल जीत लिया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। IMP न्यूज़ के मीडिया पार्टनर बनने से कार्यक्रम की पहुंच और भी व्यापक हुई।
Read More : बस्तर में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, सुविधाओं के विस्तार से बदली तस्वीर

