Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर में घर का ताला तोड़ 3 क्विंटल धान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर में घर का ताला तोड़ 3 क्विंटल धान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में धान चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर धान चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

प्रार्थी रामबिलास राजवाड़े, निवासी ग्राम कुम्दा बस्ती, ने 18 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि भोर करीब 4 बजे उनका बेटा डिगम्बर अपने साथी मुन्ना पैंकरा के साथ मिलकर नए घर का ताला तोड़ 3 क्विंटल धान चोरी कर पल्सर मोटरसाइकिल से बेचने ले जा रहे थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर दोनों धान लेकर फरार हो गए। मामले में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 331(4), 305(ए), 112(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

दबिश देकर पकड़े गए आरोपी

विवेचना के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी डिगम्बर राजवाड़े (उम्र 30 वर्ष) एवं मुन्ना पैंकरा (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ताला तोड़कर दो बार में कुल 8 बोरी धान चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर 8 बोरी धान, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 29 A 1618 तथा ताला तोड़ने में प्रयुक्त सरिया जब्त किया गया है।

निगरानी बदमाश निकला आरोपी

पुलिस के अनुसार मुन्ना पैंकरा थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है। उसने पूछताछ में बताया कि जब्त की गई पल्सर मोटरसाइकिल को उसने जयनगर थाना क्षेत्र से चोरी किया था और उसी का उपयोग वारदात में कर रहा था।

कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, सोहर लाल पावले तथा आरक्षक अजय प्रताप सिंह की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।


Related Articles