बीजापुर में नक्सलियों का तांडव: सरेंडर नक्सली के परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, 7 की पिटाई; कुछ ग्रामीणों के अपहरण की आशंका

बीजापुर में नक्सलियों का तांडव: सरेंडर नक्सली के परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, 7 की पिटाई; कुछ ग्रामीणों के अपहरण की आशंका

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार की शाम सरेंडर नक्सली के परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी है। 7 ग्रामीणों को बेदम पीटा है, जबकि कुछ लोगों का अपहरण कर अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल, पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।

दरअसल, यह घटना नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव की है। आज शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच भारी संख्या में नक्सली पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के रिश्तेदार झिंगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी की हत्या कर दी है।

Read More : साय मंत्रिमंडल विस्तार पर सस्पेंस खत्म? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दे दी ये बड़ी जानकारी, जानिए क्या कहा..

जानकारी जुटा रही पुलिस

इस गांव के करीब 7 ग्रामीणों को बुलाकर उनकी बेदम पिटाई की गई। फिलहाल सूत्रों के हवाले से खबर है। मामले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। ASP चंद्रकांत गवर्णा ने दैनिक भास्कर से कहा कि, पुलिस टीम को गांव भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Read More : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से होगा शुरू, होंगी पांच बैठकें

लगातार मुठभेड़ में मारे जा रहे नक्सली

15 दिन पहले ही बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी। एनकाउंटर में जवानों ने सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना कमेटी के सदस्य भास्कर समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए सुधाकर पर 1 करोड़ और भास्कर पर 45 लाख का इनाम था। सुधाकर छुट्टी मनाकर जंगल लौटा था, तभी मुठभेड़ में मारा गया।

वहीं, सुकमा जिले में 11 जून को पुलिस और डीआरजी के जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली समेत 2 को मार गिराया था। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। जवानों ने नक्सलियों के शव और हथियार भी बरामद किए थे। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेडारस एलओएस कमांडर बमन के रूप में हुई है।


Related Articles