रायपुर में जुआ खेल रहे 19 जुआरी गिरफ्तार, पॉर्किंग में बैठकर खिलाड़ी लगा रहे थे दांव, पुलिस ने रेड मारकर दबोचा

रायपुर में जुआ खेल रहे 19 जुआरी गिरफ्तार, पॉर्किंग में बैठकर खिलाड़ी लगा रहे थे दांव, पुलिस ने रेड मारकर दबोचा

Raipur Gambling Raid News रायपुर। राजधानी रायपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर-6 में जुआ खेल रहे 19 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई खमतराई थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने मौके से 2,52,520 रुपये नगद और 20 मोबाइल फोन सहित कुल 5,02,520 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दीदी के ढाबा के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से ताश की गड्डी, नगद राशि और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस कमिश्नरेट अधिकारियों के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। नॉर्थ जोन क्षेत्र में जुआरियों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में टेट्कु उर्फ लोकेश वर्मा, जनेश्वर साहू उर्फ राजू, राजू साहू, शंकर साहू, विवेक साहू, मनीष वर्मा, युवराज देवांगन, सेवक राम कौशल, बसंत सिंह, सोहन लाल साहू, यशवंत साहू, घनश्याम साहू, संजय यादव, मोहन दाम, राहुल निषाद, धनश्याम साहू, संदीप कुमार गोंड, चिंता राम सिन्हा और प्रशांत नेताम शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Read More : उतई में होली को सौहार्दपूर्ण मनाने पुलिस-प्रशासन की बैठक, नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील


Related Articles