स्मार्ट मीटर जागरूकता शिविर में 113 उपभोक्ताओं ने डाउनलोड किया ‘मोर बिजली ऐप’, 25 शिकायतों का मौके पर समाधान

स्मार्ट मीटर जागरूकता शिविर में 113 उपभोक्ताओं ने डाउनलोड किया ‘मोर बिजली ऐप’, 25 शिकायतों का मौके पर समाधान

Smart Meter Awareness Camp दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) दुर्ग क्षेत्र के बघेरा जोन अंतर्गत गया बाई गवर्नमेंट स्कूल के सामने आयोजित स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा शिविर उपभोक्ताओं के लिए बेहद मददगार साबित हुआ। बिजली विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मौके पर ही शिकायतों का समाधान कर उपभोक्ताओं को त्वरित राहत प्रदान की गई।

शिविर के दौरान कुल 113 उपभोक्ताओं ने अपने मोबाइल में ‘मोर बिजली ऐप’ डाउनलोड किया। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें ऐप के माध्यम से बिजली खपत की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और ऑनलाइन बिल भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे 25 उपभोक्ताओं की शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं 63 उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की उपयोगिता पर सकारात्मक फीडबैक दर्ज कराया।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर 03 गया नगर के पार्षद नरेंद्र बंजारे और वार्ड नंबर 04 राजीव नगर की पार्षद लीना दिनेश देवांगन उपस्थित रहीं। विभागीय टीम का नेतृत्व अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त दुर्ग जे. जे. प्रसाद और कार्यपालन अभियंता नगर संभाग दुर्ग आर. के. दानी ने किया। साथ ही कार्यपालन अभियंता गीता ठाकुर, सहायक अभियंता अंजू देसाई तथा कनिष्ठ अभियंता कुमुद और सुरेश सोनी ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ समझाए।

अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर से सटीक बिलिंग सुनिश्चित होती है और उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर नियंत्रण रखने में सहायता मिलती है। जनप्रतिनिधियों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उपभोक्ताओं और विभाग के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं।

Read More : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर के सुदूर वनांचल टोलों में पहुंचेगी पहली बार बिजली, 3 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत


Related Articles